Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

न्यू टाउन में फिर रफ्तार का कहर

दो बाइकों की टक्कर में नवविवाहित डिलीवरी बॉय की मौत

29 Jan 2026

न्यू टाउन में फिर रफ्तार का कहर

कोलकाता। तथाकथित स्मार्ट सिटी न्यू टाउन की सड़कें एक बार फिर लहूलुहान हुई हैं। बुधवार दोपहर बागजोला खालपाड़ा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 25 वर्षीय एक डिलीवरी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान भांगड़ के नवाबाद निवासी गियासुद्दीन मोल्ला के रूप में हुई है। महज आठ महीने पहले शादी के बंधन में बंधे गियासुद्दीन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। गियासुद्दीन अपनी बाइक से छापना गोदाम इलाके से सापूरजी की ओर डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गियासुद्दीन उछलकर पास से गुजर रही एक कार के बोनट पर जा गिरा। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि झटके के कारण उसका हेलमेट भी सिर से निकलकर दूर जा गिरा था। टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गियासुद्दीन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और शादी के वक्त ही उसने यह नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। सवालों के घेरे में न्यू टाउन की सड़क सुरक्षा न्यू टाउन और बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में जनवरी का महीना ब्लडी जनवरी साबित हो रहा है। अकेले इस महीने में अब तक सड़क हादसों में पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले 13 जनवरी को भी इसी सड़क पर दो युवकों की मौत हुई थी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि न्यू टाउन की चौड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आम बात हो गई है, लेकिन पुलिस की निगरानी केवल कागजों तक सीमित है। लगातार हो रही इन अकाल मौतों ने प्रशासन के उन दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है, जिनमें न्यू टाउन को सुरक्षित और स्मार्ट शहर बताया जाता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यू टाउन में फिर रफ्तार का कहर
दो बाइकों की टक्कर में नवविवाहित डिलीवरी बॉय की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News